एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास को मिली नई गति, केंद्र के सहयोग से प्रदेश बनेगा निवेश और रोजगार का प्रमुख केंद्र: सम्राट चौधरी
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 14:26
India
पटना, 12 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान बिहार के विकास को विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व गति मिली है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तीकरण, सड़क, रेल, हवाई संपर्क और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के साथ मिलकर राज्य को निवेश, रोजगार, उद्यमिता, नवाचार और सुशासन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री चौधरी ने आज मुख्य सचिवालय स्थित सभाकक्ष…