एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चमकी प्रतिभाएं, प्रमंडल स्तर पर पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 15:35
India
मोतिहारी, 4 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी छह से नौ अक्टूबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, शतरंज, कराटे और साइकिलिंग…