एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

पटना, 25 सितंबर (वार्ता) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्य-सहगामी गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिसर के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. पी. सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद, योग, सांस्कृतिक एवं अन्य पाठ्य-सहगामी गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 10:21
पिछला अपडेट
25/09/26 10:21
स्थान
India