एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में तीसरे दिन गोवा, उतराखंड तथा अरुणाचल की टीमें जीतीं
प्रकाशित तिथि: 03/04/26 00:00
India
राजगीर, 03 अप्रैल (वार्ता) बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के के तीसरे दिन शुक्रवार को गोवा, उत्तराखंड और अरुणाचल ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता के दौरान आज डिवीज़न सी के एक मैच में गोवा ने राजस्थान को पूल-बी में 7-0 से हराया। करण कुमार (2', 12', 44') ने हैट्रिक बनाई, जबकि साहिल प्रमोद (17'), दिलशाद अली (27'), श्रेयश हुंड्रे चंगादेव (30') और अंकित (38') ने एक-एक गोल किए। डिवीज़न बी के एक मैच में उत्तराखंड ने बंगाल को 5-2 से हराया। विक्की सिंह बोहरा (1', 4') ने दो गोल करके…