एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:32

सेवानिवृत्ति को अंत नहीं बल्कि नई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए: राधाकृष्णन

नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को सदन से सेवानिवृत होने वाले सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति को अंत के रूप में नहीं बल्कि नई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नए सदस्यों को दायित्व सौंपने का संकेत है, जो इस संस्था की विरासत को नए विचारों, नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों द्वारा अपने कार्यकाल में अर्जित अनुभव और ज्ञान आने वाली पीढ़ी के सांसदों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राधाकृष्णन सदस्य विदाई रास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/03/26 00:00
पिछला अपडेट
18/03/26 00:00
स्थान
India