Sunday, May 17 2026 | Time 11:15 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रयागराज में आसमान में छाई घटा,मौसम हुआ सुहाना

प्रयागराज, 7 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को दिनभर भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहीं। सुबह होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। प्रदेश में स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के चलते कई जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है और प्रयागराज में भी इसका स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार तापमान में बार-बार हो रहे उतार-चढ़ाव से वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी और एलर्जी जैसी बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में पत्नी ने शराबी पति को चाकू मारकर किया घायल

17 May 2026 | 8:40 AM

भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में चली गोली से पिता पुत्र सहित चार लोग घायल

17 May 2026 | 8:37 AM

शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

16 May 2026 | 11:02 PM

आजमगढ़, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।.

see more..

भाजपा सांसद ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की

16 May 2026 | 9:10 PM

कानपुर, 16 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश अवस्थी ने महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की है।.

see more..

मुरादाबाद के 15 पीएम श्री विद्यालय बनेंगे हाईटेक मॉडल स्कूल

16 May 2026 | 9:04 PM

मुरादाबाद, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर ‘मॉडल और लीडरशिप स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।.

see more..