एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:04

अमेजन पे और कोटक महिंद्रा बैंक छोटे कारोबारियों के लिए लाएंगे को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

मुंबई, 09 सितंबर (वार्ता) अमेजन पे और कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को एकल स्वामित्व वाले और छोटे कारोबारियों के लिए अमेजन पे कोटक बिज़नेस क्रेडिट कार्ड पेश करने की घोषणा की। दोनों की ओर से जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह कार्ड अमेजन बिज़नेस पर पंजीकृत यूजर के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन बिजनेस वह प्लेटफॉर्म है, जहां से लाखों भारतीय कारोबारी डिजिटल तरीके से खरीदारी करते हैं। इस कार्ड पर कैशबैक रिवॉर्ड भी मिलेंगे और ब्याज-मुक्त क्रेडिट अवधि भी लंबी रहेगी। इससे उद्यमियों को अपनी कारोबारी खरीद के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेजन कोटक क्रेडिट कार्ड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/09/26 12:05
पिछला अपडेट
09/09/26 12:05
स्थान
India