एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

एसबीआई को दूसरी तिमाही में 23,038 करोड़ रुपये का मुनाफा

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में 23,038 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 14.28 फीसदी अधिक है। बैंक ने मंगलवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि दूसरी तिमाही में ब्याज से प्राप्त उसकी शुद्ध आय 14.69 फीसदी बढ़कर 49,143 करोड़ रुपये पर रही। बैंक ने ब्याज के रूप में 1,32,019 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि जमा पर ब्याज के रूप में उसने ग्राहकों को 82,876 करोड़ रुपये…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एसबीआई परिणाम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 14:00
पिछला अपडेट
03/11/26 14:00
स्थान
India