एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:46

केपी एनर्जी ने एनटीपीसी के लिए 50.4 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण चालू किया

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) देश के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समूहों में से एक केपी ग्रुप की कंपनी केपी एनर्जी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 50.4 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण सफलतापूर्वक विकसित कर उसे चालू कर दिया है।

केपी एनर्जी की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कमीशन की गई क्षमता में सुजलॉन द्वारा निर्मित 16 विंड टरबाइन जनरेटर शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक की स्थापित क्षमता 3.15 मेगावाट है। ये सभी टरबाइन गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा स्थित वांकी साइट पर स्थापित किये गये हैं।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केपी एनर्जी ने एनटीपीसी के लिए 504 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण चालू किया
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/07/26 12:10
पिछला अपडेट
09/07/26 12:10
स्थान
India