एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जियो के आईपीओ के लिए संस्थागत निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग, पहले ही दिन मिला 3.16 गुना सबस्क्रिप्शन
प्रकाशित तिथि: 21/10/26 15:12
India
मुंबई, 21 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले दिन 3.16 गुना सबस्क्रिप्शन मिला जिसमें मुख्य मांग पात्र संस्थागत निवेशकों की ओर से रही। शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईपीओ के तहत कुल 19,75,25,934 शेयर उपलब्ध हैं जिनके लिए पहले दिन मांग 62,36,07,864 शेयरों की रही। इस प्रकार इसे 3.16 गुना प्रतिसाद मिला। खास बात यह रही कि आईपीओ खुलते ही महज 100 मिनट में शत-प्रतिशत सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार हो गया। कंपनी सूत्रों ने बताया कि करीब 30.5 लाख आवेदन के जरिये मिले इस सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में लगभग 69,745 करोड़ रुपये की बोलियां…