एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

जीएसटी परिषद की बैठक शुरू

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को यहां भारत मंडपम में शुरू हुई। यह परिषद की 57वीं बैठक है। इसमें दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मेघालय के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। मणिपुर और तेलंगाना का प्रतिनिधित्व उनके उपमुख्यमंत्री कर रहे हैं। अन्य राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री बैठक में शामिल हो रहे हैं। केंद्र सरकार के राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष तथा सदस्य भी बैठक में मौजूद हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
जीएसटी बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 09:59
पिछला अपडेट
08/10/26 09:59
स्थान
India