एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ पर
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 08:57
India
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत कुल राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2,03,521 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सितंबर के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए। इसमें घरेलू जीएसटी संग्रह 10.1 फीसदी बढ़कर 1,37,996 करोड़ रुपये और आयातित माल एवं सेवाओं पर कर से प्राप्त राजस्व 25.9 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये पर रहा। घरेलू स्तर पर केंद्रीय जीएसटी सितंबर में 37,762 करोड़ रुपये और राज्यों का जीएसटी 45,363 करोड़ रुपये रहा। वहीं, एकीकृत जीएसटी संग्रह 54,871 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सरकार ने सितंबर में कारोबारियों…