एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक निर्माता 'इवेको' का अधिग्रहण पूरा किया

टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक निर्माता 'इवेको' का अधिग्रहण पूरा किया

मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक निर्माता कंपनी 'इवेको' के लगभग 88 प्रतिशत शेयर हासिल करने की स्वीकार्यता प्राप्त करने के साथ उसका अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

टाटा मोटर्स ने मंगलवार को शेयर बाजारों बताया कि इवेको के लगभग 12 प्रतिशत शेयरधारकों ने अधिग्रहण सौदे से जुड़े प्रस्तावों के खिलाफ वोट किया था, जबकि 35 प्रतिशत ने कोई वोट नहीं दिया। वहीं, लगभग 53 प्रतिशत शेयरधारकों ने टाटा मोटर्स द्वारा किए जा रहे इस अधिग्रहण के पक्ष में वोट दिया। बयान के अनुसार, इवेको के जिन शेयरधारकों ने शुरुआती स्वीकार्यता अवधि के दौरान अपने शेयर नहीं सौंपे थे, उन्हें ओपन ऑफर में भाग लेने का एक और मौका मिलेगा।

अनंतिम परिणामों की पुष्टि और बाकी शर्तों के पूरा होने के बाद स्वीकार्यता अवधि 02 नवंबर से 06 नवंबर तक पांच दिन के लिए फिर से खोली जाएगी। जो शेयरधारक इस दौरान अपने शेयर सौंपेंगे, उन्हें 13 नवंबर को भुगतान कर दिया जाएगा। शेयर सौंपने की प्रक्रिया को फिर से खोलने का निर्णय 16 अक्टूबर को इवेको की असाधारण आम बैठक में पारित एक प्रस्ताव के बाद लिया गया है। इस प्रस्ताव के तहत, ऑफर के लिए न्यूनतम शेयरधारिता की सीमा को कंपनी की जारी और बकाया कॉमन शेयर पूंजी (ट्रेजरी शेयरों को छोड़कर) के 95 प्रतिशत से घटाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया था। मौजूदा स्वीकार्यता स्तर 87.81 प्रतिशत है जो इस संशोधित सीमा से अधिक है।

इस अधिग्रहण की घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी और इसका एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 4.5 अरब डॉलर है। यह सौदा 15 महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद पूरा हुआ। इस दौरान कुछ माइनॉरिटी शेयरधारकों (अल्पसंख्यक शेयरधारकों) की ओर से ऑफर प्राइस को लेकर विरोध और देरी भी देखने को मिली थी। टाटा मोटर्स ने 23 अक्टूबर को प्रति शेयर 14.40 यूरो का संशोधित ऑफर दिया था। उस दिन स्वीकार्यता 35 प्रतिशत थी।

अजीत, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
310
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
टाटा मोटर्स इवेको अधिग्रहण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 14:40
पिछला अपडेट
27/10/26 14:40
स्थान
India