एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
प्रत्यक्ष कर संग्रह सितंबर के मध्य तक 15 प्रतिशत बढ़कर 14 लाख करोड़ के पार
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 08:55
India
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष में सितंबर के मध्य तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15 प्रतिशत से अधिक का मजबूत वृद्धि देखी गयी और यह 14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। आयकर विभाग ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 17 सितंबर 2026 के दौरान प्रत्यक्ष कर का कुल संग्रह 14,32,437 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 15.19 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान, विभाग द्वारा जारी रिफंड भी 29.19 फीसदी बढ़कर 2,20,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस प्रकार शुद्ध कर संग्रह 12,12,411…