एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:46

देश के नौ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जुलाई में 5.4 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) देश के नौ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। यह जून 2026 में 6.0 प्रतिशत और पिछले साल जुलाई में 3.2 प्रतिशत रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, लौह अयस्क, सीमेंट, कोयला, बिजली, स्टील और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन जुलाई में बढ़ा है। वहीं, उर्वरक, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में सालाना गिरावट देखी गयी। एक साल पहले के मुकाबले लौह अयस्क का उत्पादन जुलाई में 29.5 प्रतिशत बढ़ा। सीमेंट क्षेत्र में 13.1 फीसदी और बिजली में नौ फीसदी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
प्रमुख उद्योग उत्पादन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 12:48
पिछला अपडेट
20/08/26 12:48
स्थान
India