एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,81,582 करोड़ रुपये घटा
प्रकाशित तिथि: 08/03/26 00:00
India
मुंबई, 08 मार्च (वार्ता) शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में से शामिल आठ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,81,582 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य दो का 18,209 करोड़ रुपये बढ़ा। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक को बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 53,953 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को 46,937 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक को 46,552 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। अभियांत्रिकी एवं विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी का एमकैप 45,629 करोड़ रुपये कम हुआ। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस का…