एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आईसीएमएआई ने बीमा क्षेत्र में लागत प्रबंधन के लिए प्रस्तुत की नयी मानक व्यवस्था 'इन्सकॉस्ट'
प्रकाशित तिथि: 01/10/26 13:58
India
नई दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने गुरुवार को भारतीय बीमा क्षेत्र में लागत प्रबंधन, पारदर्शिता, प्रशासन और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से पहला 'इन्सकॉस्ट' -मानक प्रस्तुत किया और इस पर बीमा उद्योग जगत के हितधारकों और विशेषज्ञों की राय आमंत्रित की । यह फ्रेमवर्क बीमा उद्योग की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आईसीएमएआई के अध्यक्ष चित्तरंजन चट्टोपाध्याय ने इसे यहां प्रस्तुत करते हुए कहा, " मैं 'इन्सकॉस्ट' फ्रेमवर्क को बीमा कंपनियों, निदेशक मंडलों, नियामकों, पेशेवरों और व्यापक पेशेवर समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करता हूं।…