एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
चालू वित्त वर्ष में केंद्र का राजकोषीय घाटा जनवरी तक लक्ष्य के 63 प्रतिशत पर
प्रकाशित तिथि: 27/02/26 00:00
India
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार का रोजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 10 महीने में जनवरी 2026 तक संशोधित अनुमान के 62.97 प्रतिशत पर रहा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक केंद्र सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति 27,08,654 करोड़ रुपये रही, जो संशोधित अनुमान का 79.5 प्रतिशत है। इस दौरान कुल व्यय 36,90,061 करोड़ रुपये रहा जो संशोधित अनुमान का 74.3 प्रतिशत है। इस प्रकार, राजकोषीय घाटा 8,55,842 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह संशोधित अनुमान का 62.97 प्रतिशत है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 15,68,936…