एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, November 2, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पेश किए बिस्किट के नौ नये वेरिएंट
प्रकाशित तिथि: 02/11/26 11:54
India
चेन्नई, 02 नवंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सोमवार को अपने 'इंडिपेंडेंस' बिस्किट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नौ नये वेरिएंट पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि इससे रोजमर्रा की खपत और खास मौकों के लिए उसके उत्पादों की रेंज और मजबूत हो गई है। यह नयी रेंज सोमवार से तमिलनाडु में उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टफोलियो में शामिल होने वाले नये वेरिएंट हैं - 'इंडिपेंडेंस पावर अप', 'इंडिपेंडेंस बटर ब्लिस', 'इंडिपेंडेंस मिल्की पावर', 'इंडिपेंडेंस मैरी प्राइम', 'इंडिपेंडेंस कोको वैनिला एंड चॉकलेट', 'इंडिपेंडेंस क्रेमयम ऑरेंज', 'इंडिपेंडेंस क्रेमयम चोको', 'इंडिपेंडेंस कोको बॉर्बन'…