एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वाहनों की बिक्री जुलाई-सितंबर में 18 प्रतिशत बढ़ी, दूसरी तिमाही का बना नया रिकॉर्ड
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 06:55
India
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू बाजार में वाहनों की थोक बिक्री जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान 18.2 प्रतिशत बढ़कर 83,87,938 इकाई पर पहुंच गई जो दूसरी तिमाही का नया रिकॉर्ड है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि तिमाही के दौरान यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तिपहिया और दुपहिया समेत सभी श्रेणियों में दूसरी तिमाही की अबतक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। सियाम के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री 30.7 प्रतिशत बढ़कर 13,60,687 इकाई हो गई। इसमें यात्री कारों की बिक्री 24.9 प्रतिशत और यूटीलिटी वाहनों…