एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:54

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 203 अंक ऊपर खुला

इस समाचार कहानी की विशेष छवि

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) आईटी सेक्टर की कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.99 अंक की बढ़त के साथ 77,388.42 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 174.39 अंक (0.23 फीसदी) की मजबूती के साथ 77,359.82 अंक पर था। आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस, रसायन और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाली कर रहे हैं। वहीं, वित्त, बैंकिंग और रियल्टी समूहों में गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 63.60 अंक ऊपर 24,142.10 अंक पर खुला।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार खुला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/07/26 04:21
पिछला अपडेट
16/07/26 04:21
स्थान
India