एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा

मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 685 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 126 अंक ऊपर 72,508 अंक पर खुला। इसके बाद इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता रहा। बंद होने से पहले एक हजार अंक तक उछलने के बाद अंत में यह 685.34 अंक (0.95 प्रतिशत) चढ़कर 73,067.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 220.35 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,776.10 अंक पर पहुंच गया।

सोमवार को भी दोनों सूचकांक हरे निशान में रहे थे। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.08 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेक्टर आधारित समूहों में रसायन फार्मा, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य, एफएमसीजी और वित्तीय कंपनियों के समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक चढ़ गए। आईटी और रियल्टी सेक्टरों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब 13 प्रतिशत उछल गया। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए।

भारती एयरटेल में एक से डेढ़ फीसदी की तेजी रही। एलएंडटी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान में रहे। टेक महिंद्रा का शेयर 2.25 प्रतिशत टूट गया। टाइटन में सवा फीसदी की गिरावट रही।

बजाज फाइनेंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

अजीत.श्रवण वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
258
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 10:44
पिछला अपडेट
06/10/26 10:44
स्थान
India