एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट

मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखी गई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 330 अंक फिसल गया। सेंसेक्स 42 अंक चढ़कर 74,901.50 अंक पर खुला और ऊपर 75,038.93 अंक तक गया। हालांकि पहले घंटे के कारोबार के बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गयी। अंत में यह 329.91 अंक (0.44 प्रतिशत) गिरकर 74,529.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 85.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत टूटकर 23,329 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक ऊपर रहे थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार लीड बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 12:19
पिछला अपडेट
22/09/26 12:19
स्थान
India