एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

दशहरा पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

मुंबई, 20 अक्टूबर (वार्ता) दशहरा के मौके पर अवकाश के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि आज घरेलू शेयर बाजारों में इक्विटी और मुद्रा समेत किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी आज अवकाश रहा।
उन्होंने बताया कि बुधवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में फिलहाल मिलाजुला रुख है। जापान का निक्केई 1.30 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 1.12 प्रतिशत की गिरावट में है जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत ऊपर है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार अवकाश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 08:08
पिछला अपडेट
20/10/26 08:08
स्थान
India