एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:34

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई और यह पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 545 अंक टूटकर 75,971 अंक तक उतर गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 382.62 अंक (0.50 प्रतिशत) नीचे 76,132.81 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 23,779.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 24 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/09/26 10:56
पिछला अपडेट
07/09/26 10:56
स्थान
India