एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:06

ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से शुरुआती गिरावट से उबरे शेयर बाजार

नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) ऑटो और बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार से उबरते हुए अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक (0.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,318.39 अंक पर पहुंच गया। बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रहा। बीच कारोबार में सेंसेक्स नीचे 74,529 अंक और ऊपर 75,406 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 23,659 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार भी बाद में हरे निशान में चला गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 10:46
पिछला अपडेट
20/05/26 10:46
स्थान
India