एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गिरावट से उबरे शेयर बाजार, बैंकिंग-वित्तीय कंपनियों में लिवाली
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 11:27
India
मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) बैंकिंग, वित्तीय और वाहन कंपनियों में लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55 अंक नीचे 73,526 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में आ गया। पूरे दिन इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया और अंत में यह 315.20 अंक (0.43 प्रतिशत) चढ़कर 73,895.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 23 अंक की गिरावट में खुला, लेकिन अंत में 77.40 अंक यानी 0.34 प्रतिशत ऊपर 23,140.50 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक 1.6…