एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आईटी सेक्टर में लिवाली से सेंसेक्स 1,100 अंक चढ़ा, एचसीएल का शेयर आठ प्रतिशत उछला
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 12:34
India
मुंबई, 13 अक्टूबर (वार्ता) आईटी सेक्टर में जबरदस्त लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,100 अंक से अधिक की बढ़त में बंद हुआ और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर आठ फीसदी से अधिक उछल गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1,109.10 अंक (1.54 प्रतिशत) चढ़कर 73,033.78 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह नीचे 71,703.56 अंक और ऊपर 73,045.67 अंक तक गया था। इस प्रकार आज इसमें 1,342 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। अच्छे तिमाही परिणाम से एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 8.28 प्रतिशत की बढ़त में रहा। कंपनी ने सोमवार को बताया…