एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 16:31

सीतारमण ने उज्बेकिस्तान के वित्त मंत्री के साथ की बैठक

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को राजधानी में उज्बेकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था व वित्त मंत्री जमशेद कुचकारोव से मुलाकात की।
श्री कुचकारोव इस समय आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने आपसी आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की और आपसी हित के क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
76
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सीतारमण उज्बेकिस्तान मंत्री ( शीर्षक में नाम ठीक करते हुए)
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 15:26
पिछला अपडेट
13/09/26 15:26
स्थान
India