एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राज्यों के वित्त मंत्रियों , वित्त सचिवों के सम्मेलन के पहले दिन वित्त मंत्री सीतारमण, कई मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्री ने भाग लिया
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 15:47
India
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार शाम यहां भारत मंडपम में "विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण" विषय पर आयोजित राज्यों और विधानमंडल वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं वित्त सचिवों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। सम्मेलन दो दिन चलेगा। उद्घाटन सत्र में असम, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। सम्मेलन के पहले दिन अरुणाचल प्रदेश, बिहार और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री, तथा महाराष्ट्र के…