एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:02

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने शुरू किया "निवेशक सहायता" पोर्टल

नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) ने "निवेशक सहायता" के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल का मंगलवार को शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि सरकार विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से देश में सेमीकंडक्टर के अनुकूल सुदृढ़, विश्वसनीय और टिकाऊ परिवेश के विकास के लिए संगठित प्रयास कर रही है। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं के साथ-साथ 12 फैब/पैकेजिंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है। "निवेशक सहायता" पोर्टल एचटीटीपी://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईएसएम.जीओवी.इन/इंवेस्टमेंट पर उपलब्ध है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सेमीकंडक्टर निवेशक पोर्टल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 09:22
पिछला अपडेट
26/05/26 09:22
स्थान
India