एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
'इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स विनिर्माण योजना' के तहत 12 और आवेदनों को मंजूरी
प्रकाशित तिथि: 06/11/26 14:29
India
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को 'सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम' के तहत 'सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल' की शुरुआत की और 'इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स विनिर्माण योजना' (ईसीएमएस) के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत 1,27,500 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ 'सेमीकॉन 2.0' को मंजूरी दी है। देश की सेमीकंडक्टर यात्रा के अगले चरण के रूप में इसमें चिप्स की डिजाइन, मशीनें और सामग्री, 'फैब' की और अधिक इकाइयों की स्थापना, एटीएमपी/ओएसएटी उद्योग को और मजबूत करना, अनुसंधान और विकास तथा प्रतिभा…