Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:52 Hrs(IST)
दुनिया


बंगलादेश ने शेख हसीना की बातचीत पर जताई नाराजगी, कहा- द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा बुरा असर

ढाका, 05 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को नई दिल्ली में मीडिया के साथ लाइव बातचीत करने की अनुमति दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के विपरीत है।
ढाका ट्रिब्यून और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बंगलादेश विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारत सरकार को इस संबंध में पहले ही अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए चेतावनी दी थी कि ऐसा आयोजन दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के प्रयासों को प्रभावित कर सकता है। मंत्रालय ने गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जुलाई क्रांति की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह मीडिया वार्ता बंगलादेश की संप्रभुता पर हमला और जुलाई 2024 के आंदोलन में मारे गए लोगों का अपमान है। बयान में यह भी कहा गया कि 2013 की बंगलादेश-भारत प्रत्यर्पण संधि के तहत सुश्री हसीना की वापसी के बार-बार किए गए अनुरोधों का अभी तक भारत की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले जन विद्रोह के बाद शेख हसीना को मजबूरन देश छोड़ना पड़ा था।
इससे पहले सुश्री हसीना ने संवाददाताओं से वर्चुअल तरीके से बातचीत में कहा कि वह इस वर्ष दिसंबर में स्वदेश लौटना चाहती हैं और इसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा भारत में नहीं रह सकतीं और एक दिन मुझे अपने लोगों के बीच लौटना ही होगा। बंगलादेश की जनता सुरक्षा, विकास और लोकतंत्र की हकदार है तथा देश को विकास, शांति और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर वापस लाना आवश्यक है।"
शोभित
More News

रूस ने उत्तर कोरियाई मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला : ज़ेलेंस्की

11 Aug 2026 | 6:44 PM

कीव, 11 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन पर सोमवार रात रूस के हमलों में कम से कम 12 लोगों के मरने और दस से अधिक लोगों के घायल हाेने की रिपोर्टें हैं । यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।.

see more..

रूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेनी हमले में विदेशी नागरिकों की मौत पर बयान किया जारी

11 Aug 2026 | 4:49 PM

मास्को, 11 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) रूस के निज़नेकामस्क पर यूक्रेन द्वारा सोमवार को किये गये हमले में विदेशी नागरिकों की मौत पर रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है।.

see more..

ट्रंप ने ईरान से मिली धमकी के कारण तुर्की में चुपके से अपना विमान बदला

11 Aug 2026 | 4:33 PM

वॉशिंगटन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने तुर्की से रवाना होते समय ईरान से जानलेवा हमले की धमकी के मद्देनजर 'एयर फोर्स वन' से एक छोटे सैन्य विमान में चुपके से शिफ्ट किया गया था। .

see more..

पिछले 50 वर्षों में अमेरिका को हुए नुकसान के लिए ईरान दे मुआवजा : ट्रंप

11 Aug 2026 | 4:15 PM

वाशिंगटन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सामने एक नई मांग रखते हुए पिछले 50 वर्षों के दौरान ईरान की ओर से पहुँचाए गए नुकसान के लिए अमेरिका को मुआवजा देने की मांग की है। इस मांग से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'होर्मूज जलडमरूमध्य' को दोबारा खोलने को लेकर चल रहा गतिरोध और गहरा गया है।.

see more..

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में जन्म के समय तक कराया जा सकता है गर्भपात, नया कानून पारित

11 Aug 2026 | 4:11 PM

बोस्टन, 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के प्रांत मेसाचुसेट्स में अब गर्भपात के लिए समय-सीमा को समाप्त कर दिया गया है, जिससे जन्म के समय तक गर्भपात कराना संभव हो गया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला मैसाचुसेट्स अमेरिका का दसवां राज्य बन गया है।.

see more..