एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:59

छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण

नयी दिल्ली 22 मई (वार्ता) छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्षेपण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। इससे प्रणाली की विश्वसनीयता और सटीकता का पता चला। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।
यह मिसाइल एक हजार किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु पेलोड के साथ 700 किलोमीटर से 1,200 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।

संजीव, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अग्नि 1 परीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/05/26 14:52
पिछला अपडेट
22/05/26 14:52
स्थान
India