एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:11

आप ने 650 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य योजना से जुड़ी फाइलें गायब होने पर उठाया सवाल

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से 650 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य योजना से जुड़ी सैकड़ों सरकारी फाइलें गायब होने का आरोप लगाया। श्री भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दिल्ली सरकार का सतर्कता विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगभग दो महीने से इस मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन उन्हें संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं। उन्होंने घोटाले से जुड़े टेंडर पेपर, कार्य आदेश और अन्य सरकारी रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग से गायब होने के आरोप लगाए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध दिल्ली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/07/26 13:49
पिछला अपडेट
12/07/26 13:49
स्थान
India