एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:18

राधाकृष्णन ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया, "मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक।" उपराष्ट्रपति ने कहा, "यह पवित्र अवसर हमें करुणा, सौहार्द और परस्पर सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने तथा भाईचारे के बंधन को मजबूत करने की प्रेरणा दे। यह पर्व सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए।" ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगम्बर मुहम्मद के उपदेशों की याद में मनाया जाता है। उनकी शिक्षाएं हमें सदाचार और कर्त्तव्य की भावना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईद राधाकृष्णन शुभकामनाएं
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/08/26 05:22
पिछला अपडेट
26/08/26 05:22
स्थान
India