एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:36

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई गठबंधन समन्वय समिति

नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए छह सदस्यीय गोवा गठबंधन समन्वय समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार देर रात यहां बताया की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे होंगे, तथा गिरीश चांडणकर, यूरी अलेमाओ, डॉ. अंजली निंबालकर, कैप्टन विरियातो फर्नांडीस और एम.के. शेख इसके सदस्य बनाए गए हैं।
अभिनव शोभित
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस गोवा विस चुनाव गठित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 15:56
पिछला अपडेट
05/08/26 15:56
स्थान
India