एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:42

बघेल, अजय शर्मा झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को झारखंड में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ये पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, समन्वय और विधायकों के साथ संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कांग्रेस झारखंड पर्यवेक्षक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/06/26 18:12
पिछला अपडेट
05/06/26 18:12
स्थान
India