एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:58

एआईआईए ने आयुर्वेद आधारित मातृ स्वास्थ्य सहायता के लिए 'गर्भिणी मित्र' पाठ्यक्रम शुरू किया

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'गर्भिणी मित्र' पाठ्यक्रम शुरू किया है। आयुष मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय के अधीन संचालित एआईआईए की इस पहल का उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसवोत्तर अवधि में महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन और सामुदायिक स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को तैयार करना है। मंत्रालय ने कहा कि छह महीने का यह ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुर्वेद की पारंपरिक अवधारणाओं 'गर्भिणी परिचर्या', 'सूतिका परिचर्या' और 'गर्भाधान विधि' पर आधारित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गर्भावस्था की विभिन्न तिमाहियों…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
101
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
'गर्भिणी मित्र' पाठ्यक्रम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 14:02
पिछला अपडेट
24/08/26 14:02
स्थान
India