एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:37

वीर विक्रम यादव बने डीजीसीए के नये महानिदेशक

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी वीर विक्रम सिंह यादव को मंगलवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया। ओडिशा कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी श्री यादव इससे पहले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर नियुक्त थे।
वह मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के अधिकारी फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे, जिन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
अजीत.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
डीजीसीए महानिदेशक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India