एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:28

लाल किला पहुंचे मोदी, सलामी गारद का किया निरीक्षण

नई दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए अब से कुछ देर पहले ऐतिहासिक लाल किला पहुंचे जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।रक्षा मंत्री के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गया जाएगा।
संजीव उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिवस मोदी आगमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/08/26 02:30
पिछला अपडेट
15/08/26 02:30
स्थान
India