एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:42

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर उपराष्ट्रपति ने गहरा शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 5 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने पंडवानी शैली की प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, "पंडवानी की महान लोकगायिका तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।" तीजन बाई के सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अद्वितीय वाणी, सशक्त प्रस्तुति और असाधारण कला के माध्यम से भारत की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा, विशेषकर महाभारत की अमर गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाया।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर उपराष्ट्रपति ने गहरा शोक व्यक्त किया
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/07/26 15:12
पिछला अपडेट
05/07/26 15:12
स्थान
India