एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:21

बम्बई उच्च न्यायालय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों को वहीं स्थायी न्यायाधीश बनाया गया

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) सरकार ने बम्बई उच्च न्यायालय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों को उसी न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह जानकारी विधि एवं न्याय मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन अतिरिक्त न्यायाधीशों को इसी न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इन न्यायाधीशों में सुश्री निवेदिता प्रकाश मेहता, श्री प्रफुल्ल सुरेंद्र कुमार खुबलकर, श्री अश्विन दामोदर भोबे, श्री रोहित वासुदेव जोशी, श्री अद्वैत महेंद्र सेथना और श्री प्रवीण शेषराव पाटिल शामिल हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंम्बई उच्च न्यायालय नियुक्तियां
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/06/26 10:46
पिछला अपडेट
06/06/26 10:46
स्थान
India