एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:39

ओडिशा में 12 वर्ष तक सामाजिक बहिष्कार के बाद अंतिम संस्कार में बाधा डालने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के महुलडीहा गांव में एक बुजुर्ग महिला के 12 वर्ष तक सामाजिक बहिष्कार झेलने और उनकी मृत्यु के बाद ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार में बाधा डालने और सहयोग नहीं करने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में ओडिशा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया में प्रकाशित खबर सही है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मानवाधिकार ओडीशा महिला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/06/26 10:04
पिछला अपडेट
15/06/26 10:04
स्थान
India