एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:01

सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर कल रवाना होगी मुर्मु

नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को सिक्किम की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु मंगलवार को गंगटोक में नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी। दूसरे दिन 27 मई को वह नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। इसी दिन वह गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी।
यात्रा के अंतिम दिन 28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस सम्मान प्रदान करेंगी।
संजीव अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुर्मु सिक्किम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 15:21
पिछला अपडेट
25/05/26 15:21
स्थान
India