एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:29

मुर्मु ने देशवासियों को दी होली की बधाई

नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के पावन असर पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।
श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।"
संतोष
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मुर्मु होली बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/03/26 00:00
पिछला अपडेट
04/03/26 00:00
स्थान
India