एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:13

मोदी गुजरात, दादर-नगर हवेली, दमन-दीव में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन-दीव का दौरा करेंगे और सड़कों, स्वास्थ्य सेवा, विमानन, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, पर्यटन तथा समुद्री संपर्क से जुड़ी 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा सूरत से शुरू होगी, जहां वह हजीरा में चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह लगभग 18,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मोदी लोकार्पण शिलान्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/06/26 10:50
पिछला अपडेट
04/06/26 10:50
स्थान
India