एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

अनुग्रह नारायण दास ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया

नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुग्रह नारायण दास ने शुक्रवार को यहां रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया। श्री दास को रक्षा वित्तीय प्रबंधन और लोक सेवा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक कार्य करने का समृद्ध अनुभव है। वह भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय और आईसीपीई, लुब्लियाना विश्वविद्यालय, स्लोवेनिया के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान खरीद नीति, ऑडिट और निगरानी तंत्र, बजट व व्यय निगरानी के क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। इन कार्यों में उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रक्षा लेखा महानियंत्रक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/05/26 00:00
पिछला अपडेट
01/05/26 00:00
स्थान
India