एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:27

रेखा आर्या की अन्नपूर्णा देवी से आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश की आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं उन्हें सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित विषय प्रमुखता से रखा गया। श्रीमती आर्या ने बताया कि वर्तमान में उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार जिला में कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रेखा अन्नपूर्णा मुलाकात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/09/26 08:59
पिछला अपडेट
08/09/26 08:59
स्थान
India