एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:02

चिकित्सा क्षेत्र को मानवीय बनाता है महिलाओं का समर्पण : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि महिलाओं की संवेदनशीलता, सेवा भावना और समर्पण से चिकित्सा क्षेत्र और अधिक मानवीय बनता है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल में 'वुमन इन मेडिकल प्रोफेशन' पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। आज महिलाएं डॉक्टर, सर्जन, शोधकर्ता, नर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं। वे न केवल लोगों को बेहतर इलाज दे रही हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रेखा गुप्ता महिला चिकित्सा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India